Saturday, August 15, 2026
Home Sports IND vs BANG : बारिश ने रोका रोमांच : भारत-बांग्लादेश मुकाबले की...

IND vs BANG : बारिश ने रोका रोमांच : भारत-बांग्लादेश मुकाबले की शुरुआत में देरी

0
254

IND vs BANG : मुंबई : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला DY पाटिल स्टेडियम, मुंबई में जारी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि नई विकेटकीपर उमा छेत्री इस मैच से डेब्यू कर रही हैं, उन्हें स्मृति मंधाना ने डेब्यू कैप पहनाया।

बारिश के कारण मैच में देरी हो रही है और अब ओवर्स में कटौती की जाएगी, हर साढ़े चार मिनट पर एक ओवर कम होगा।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला सेमीफाइनल की तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह मुकाबला खिलाड़ियों को फॉर्म और रणनीति जांचने का अवसर देगा। फैंस की नजरें इस मैच पर हैं, जो भारत की सेमीफाइनल की संभावनाओं को और मजबूत कर सकता है।

READ MORE : OnePlus 15 कल लॉन्च, मिलेगा सबसे पावरफुल प्रोसेसर और 7,300mAh की बैटरी

महिला वर्ल्ड कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला आज (26 अक्टूबर) भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। मैच नंबर-28 नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला दोनों टीमों के प्रदर्शन और सेमीफाइनल की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

IND W vs BAN W Match LIVE Streaming: भारत बनाम बांग्लादेश महिला वर्ल्ड कप मैच का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट | Jansatta
भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुँच चुकी है और 30 अक्टूबर को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल से पहले मोमेंटम बनाए रखने की कोशिश करेगी। फैंस और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच अहम है। भारत-बांग्लादेश मुकाबले से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए. विकेटकीपर उमा छेत्री को भी मौका मिला है, जिनका ये वूमेन्स ओडीआई में डेब्यू मैच है. राधा यादव और अमनजोत कौर भी इस मुकाबले में खेलने उतरी हैंं. ऋचा घोष, स्नेह राणा और क्रांति गौड़ को रेस्ट दिया गया है.

  • इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से छेड़छाड़ पर बवाल, आरोपी गिरफ्तार
  • सेमीफाइनल की पिक्चर साफ… टीम इंडिया कब और किससे खेलेगी, देखें शेड्यूल
  • ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़खानी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
  • 3 साल की उम्र में ही पिता ने पहचाना टैलेंट, 22 साल बाद बेटी बनी भारतीय क्रिकेट की शान

READ MORE : MP News : गाय के लिए प्यार बना विवाद, भाई को नसीहत देना पड़ा महंगा-सिरमौर पुलिस ने दर्ज की FIR

‘गर्व भी है और दर्द भी…भारत से हार के बाद कीवी कप्तान हुईं भावुक
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 8 वूमेन्स ओडीआई मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि बांग्लादेश को केवल एक मैच में जीत मिली. वहीं 1 मुकाबला टाई रहा. यानी आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा बांग्लादेश पर भारी रहा है.

महिला वर्ल्ड कप 2025 में इंडिया बनाम बांग्लादेश मैच फ्री में लाइव कहाँ और कैसे देखें?
IND vs BANG : भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सुमैया अख्तर, रुब्या हैदर जेलिक, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर निशी, मारुफा अख्तर.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here