Saturday, August 15, 2026
Home National Lucknow-Agra : दिल्ली से गोंडा जा रही डबल डेकर बस में आग...

Lucknow-Agra : दिल्ली से गोंडा जा रही डबल डेकर बस में आग का तांडव, ड्राइवर ने बचाई सभी की जान

0
89

लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही एक डबल डेकर बस रविवार सुबह आग का गोला बन गई। हादसा रेवरी टोल प्लाजा के पास थाना काकोरी क्षेत्र में हुआ। बताया गया कि बस के पिछले टायर में अचानक आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

धू-धूकर जल गई डबल डेकर बस. (Photo: ITG)

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते बस में सवार सभी 39 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

double decker bus fire lucknow agra expressway passengers safe lcla

बस चालक जगत सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोक यात्रियों को बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के मुताबिक, आग का कारण टायर के ओवरहीट होने या शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। बस मालिक ने यात्रियों को गोंडा भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर दी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here