Narayanpur Breaking : नक्सल नेटवर्क की टूटी कमर, करोड़ों का इनामी टॉप कमांडर ढेर….

Parivesh

नारायणपुर। Narayanpur Breaking : छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को एक बड़ी और निर्णायक सफलता मिली है। राज्य के नारायणपुर जिले में चल रहे संयुक्त एंटी-नक्सल अभियान के दौरान देशभर में नक्सल नेटवर्क को संचालित करने वाला टॉप माओवादी कमांडर सुरक्षाबलों की गोली का शिकार बना। मारा गया उग्रवादी कोई आम नक्सली नहीं, बल्कि सेंट्रल कमेटी का पोलित ब्यूरो सदस्य और 1 करोड़ रुपये का इनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू था।

 Narayanpur Breaking : सूत्रों के मुताबिक, बीते 48 घंटों से चल रहे जंगल अभियान में जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इसी दौरान सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट पर यह सफलता हाथ लगी। बसवराजू वर्षों से माओवादी रणनीति का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है और कई बड़े हमलों की साजिश में उसकी संलिप्तता सामने आ चुकी है। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में थीं।

बसवराजू की मौत से न केवल नक्सली संगठन को नेतृत्व का बड़ा झटका लगा है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय माओवादी इकाइयों के नेटवर्क को भी अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। अब सुरक्षा बलों की प्राथमिकता उसके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *