Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : ईमानदारी की मिसाल: किशोर बस स्टाफ ने लौटाए लाखों...

MP News : ईमानदारी की मिसाल: किशोर बस स्टाफ ने लौटाए लाखों के सोने के गहने और नकदी, यात्रियों ने किया सार्वजनिक सम्मान

MP News :  भोपाल/गुना। भोपाल से गुना मार्ग पर चलने वाली किशोर बस (क्रमांक R,J,PB,10009) के स्टाफ ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल पेश की है। बस स्टाफ ने लाखों रुपए के सोने के गहने और नकदी से भरा एक पर्स उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।

दो दिन पूर्व, बस में यात्रा कर रहे डॉ. महेश जैन और उनकी पत्नी का कीमती सामान, जिसमें लगभग तीन से चार तोले सोने के गहने और नकदी से भरा पर्स था, गलती से बस में ही छूट गया था।

बस के परिचालक शिवनारायण मेर (सोनू), निवासी बीनागंज, और चालक ऋषि सरदार, निवासी गुना, ने इस लावारिस सामान को पूरी सुरक्षा के साथ रखा। उन्होंने बिना देर किए वाहन स्वामी दिनेश शर्मा से संपर्क किया और तत्काल मूल मालिकों तक सामान पहुँचाने की व्यवस्था की।

आज, तीज बड़ली हनुमान मंदिर परिसर में, बस स्टाफ ने डॉ. महेश जैन और उनकी पत्नी को उनका खोया हुआ सारा सामान सुरक्षित लौटा दिया। अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के इस नेक कार्य के लिए डॉ. जैन ने किशोर बस स्टाफ का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here