Chhindwara News : चरित्र संदेह का खूनी अंत : पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या…

Chhindwara News : छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम राहीवाड़ा में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र पर बार-बार संदेह करने से तंग आकर एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। अमरवाड़ा पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा मात्र 24 घंटे के भीतर करते हुए माँ और बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhindwara News : घटना और खुलासा:

अमरवाड़ा पुलिस के अनुसार, मृतक मनीराम उर्फ मनी उइके की हत्या 22 अक्टूबर की रात को हुई थी। हत्या का मुख्य कारण पति मनीराम द्वारा अपनी पत्नी फूलवती के चरित्र पर लगातार संदेह करना और इस बात को लेकर बार-बार विवाद करना था।

READ MORE : Jabalpur News : जीआरपी का बड़ा एक्शन, शातिर लुटेरे ‘जीजा-साले’ की जोड़ी गिरफ्तार…

22 अक्टूबर की रात को भी इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान, पत्नी फूलवती और उनके पुत्र शिवप्रसाद ने मिलकर मनीराम का गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस कार्रवाई:

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब गला घोंटने से मृत्यु की पुष्टि हुई, तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। एसपी अजय पांडे के निर्देश पर, एसडीओपी कल्याणी बरकड़े और थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे की टीम ने त्वरित जांच शुरू की।

Chhindwara News : CG NEWS: मांगों को पूरा कराने पुनः ध्यानाकर्षण ज्ञापन एवं प्रदर्शन, प्रदेश तृतीय वर्ग का 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

गहन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर, टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी फूलवती और बेटे शिवप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा और अन्य संबंधित साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। दोनों आरोपियों पर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। चरित्र संदेह के चलते हुए इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories