Baloda Bazar Murder : डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला: युवती को पैरावट में जलाया, फल विक्रेता की घर में बेरहमी से हत्या

Sanjay Sahu
Baloda Bazar Murder

Baloda Bazar Murder : बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हत्या के मामलों से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। पहली वारदात सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरोटी की है, जहां एक 26 वर्षीय युवती की जली हुई लाश पैरावट में मिली। दूसरी घटना पलारी थाना क्षेत्र की है, जहां एक फल विक्रेता की उसके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई।

 

READ MORE: Bhopal News : आतंकी पकड़े जाने पर कांग्रेस का बड़ा हमला, पीसी शर्मा बोले- ‘भोपाल बन गया शेल्टर’

Baloda Bazar Murder : पहले मामले में सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चरोटी में एक युवती का शव पैरावट में जली हुई अवस्था में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। मृतका की पहचान तेजस्विनी पटेल, पिता रूप सिंह पटेल (26 वर्ष), निवासी ग्राम चरोटी पटेल पारा गुड़ी चौक के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Baloda Bazar Murder : दूसरी घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम वटगन की है, जहां एक फल विक्रेता की उसके घर में सिर पर प्राणघातक वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित गिरी (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो फल बेचने का काम करता था। घटना के समय घर में वह अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गांव लटेरा में नाचा कार्यक्रम देखने गए थे। पुलिस के अनुसार यह वारदात 24 अक्टूबर की रात 10 बजे से लेकर 25 अक्टूबर की सुबह 9 बजे के बीच हुई है।

Baloda Bazar Murder : फोरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों मामलों में जांच जारी है। इन घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है और लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *