Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur News : युवती के लापता होने पर बवाल, परिजनों ने लगाया...

Bilaspur News : युवती के लापता होने पर बवाल, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप….जानें पूरा मामला

बिलासपुर, 21 मई :Bilaspur News : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक युवती के लापता होने के बाद तनाव का माहौल बन गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को एक मुस्लिम युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है। मामला शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार रात इस घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

Bilaspur News : परिजनों का साफ कहना है कि यह कोई प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि सुनियोजित अपहरण है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वे सीधे एसएसपी के बंगले तक पहुंचे और घेराव कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल युवती और युवक दोनों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि मामला जबरदस्ती का है या आपसी सहमति से कहीं गए हैं।

हालांकि पुलिस ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिस पर पुलिस नजर रखे हुए है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here