Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

Rewa Breaking : BAMS डॉक्टर चला रहा था अवैध एलोपैथिक क्लीनिक, ‘जीवन ज्योति क्लीनिक’ सीज; CMHO ने की कार्रवाई

Rewa Breaking : रीवा (विंध्य क्षेत्र)। रीवा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज एक बड़ा एक्शन लेते हुए शहर के मुख्य तिराहे पर वर्षों से संचालित ‘जीवन ज्योति क्लीनिक’ को सीज कर दिया। क्लीनिक का संचालक BAMS (आयुर्वेदिक) डिग्री होने के बावजूद अवैध तरीके से मरीजों को एलोपैथिक (अंग्रेजी) दवाइयां दे रहा था।

दूसरे के रजिस्ट्रेशन पर चल रहा था अवैध कारोबार
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी डॉक्टर संतोष शुक्ला न सिर्फ एलोपैथिक दवाइयां दे रहा था, बल्कि वह अपने भाई के रजिस्ट्रेशन का उपयोग करके क्लीनिक चला रहा था।

Rewa Breaking :  धोखाधड़ी और खतरा: डॉक्टर संतोष शुक्ला लंबे समय से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की खबर के बाद यह कार्रवाई की गई।

दवाइयां जब्त: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां जब्त कर क्लीनिक को सीज कर दिया और ताला लगा दिया।

कई मरीजों की मौत का आरोप
बताया जा रहा है कि इस क्लीनिक से इलाज कराने के बाद कई लोगों ने मरीजों की मौत का आरोप लगाया था। इस गंभीर शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. संजीव शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Rewa Breaking : सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध रूप से एलोपैथिक दवाइयां देने और फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाने के खिलाफ की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा ऐसे अवैध क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि रीवा में स्वास्थ्य विभाग का अवैध मेडिकल स्टोरों और क्लीनिकों पर लगातार एक्शन जारी है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories