HomeChhattisgarhCG Crime News : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत : मातर कार्यक्रम...

CG Crime News : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत : मातर कार्यक्रम में गर्लफ्रेंड के भाई ने प्रेमी को चाकुओं से गोदा…

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

CG Crime News : दुर्ग (छत्तीसगढ़)। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में प्रेम प्रसंग को लेकर एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। मातर पर आयोजित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे एक युवक की, उसकी प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime News : गर्लफ्रेंड के साथ देखना पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की है। रेंगाकठेरा निवासी खूबीराम साहू अपनी प्रेमिका के साथ खर्रा गांव में मातर पर नाचा कार्यक्रम देखने पहुंचा था। उसी दौरान युवती के भाई की नजर खूबीराम पर पड़ गई।

READ MORE : MP News : सीटाडेल कंपनी पर लगा लाखों रुपए के फर्जी बिल का आरोप: सिंगरौली नगर निगम में कचरा प्रबंधन बना ‘बड़ा घोटाला’

दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि युवती के भाई ने पहले कुछ लोगों के साथ मिलकर शक के आधार पर खूबीराम से बातचीत की और मारपीट की। इसके बाद, युवती के भाई ने अपने समूह के साथ मिलकर खूबीराम को बाहर बुलाया और फिर से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दो आरोपियों ने खूबीराम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

5 आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल पर रीक्रिएशन

मामले की सूचना मिलते ही एसडीओपी पाटन और रानीतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल पाँच आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, “फिलहाल पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और पुरानी रंजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।”

READ MORE : Bastar Olympics 2025 : बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 3.91 लाख खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन; कल से शुरू होंगे मुकाबले…

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को घटनास्थल लेकर पहुंची और पूरी वारदात का रीक्रिएशन भी कराया गया, जिसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here