Monday, August 24, 2026
Home National Bihar Elections 2025 : मोदी का बिहार में बिजली वाला वार –...

Bihar Elections 2025 : मोदी का बिहार में बिजली वाला वार – PM मोदी बोले — “इतनी रोशनी में भी लालटेन की जरूरत है क्या?

Bihar Elections 2025 : समस्तीपुर/बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को बिहार के बेगूसराय और समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। दोनों ही स्थानों पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चुनाव चिह्न ‘लालटेन’ पर जोरदार हमला किया और मतदाताओं से अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाकर पूछा, “इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है?”

पीएम मोदी के मंच पर लाइट न होने की घटना ने भी सुर्खियां बटोरीं, जिस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को माइक लेकर मंच पर रोशनी की व्यवस्था करने के लिए कहना पड़ा।

पीएम मोदी ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से चुनाव प्रचार की शुरुआत की और दूधपूरा में जनसभा को संबोधित किया। अपने 45 मिनट के भाषण में उन्होंने 17 बार ‘जंगलराज’ का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली की शुरुआत के लिए समस्तीपुर ही  क्यों चुना, असल वजह लालू के लिए खतरे की घंटी! - pm narendra modi samastipur  rally and ...

  • लालटेन पर निशाना: पीएम ने मंच से लोगों से अपने मोबाइल की लाइट जलाने को कहा। जब लोगों ने फ्लैश लाइट चालू की, तो उन्होंने पूछा, “इतनी रोशनी में भी आपको लालटेन की जरूरत है क्या?” उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि लोगों को अब लालटेन की नहीं, डिजिटल युग की जरूरत है।
  • इंटरनेट पर फोकस: पीएम ने कहा कि यह एनडीए सरकार है जिसने हर घर में इंटरनेट पहुंचाया और इसे इतना सस्ता कर दिया। उन्होंने कहा कि “इस चाय वाले ने एक जीबी डेटा को एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होने दिया।” उन्होंने कहा कि सस्ते इंटरनेट का फायदा सबसे ज्यादा नौजवानों ने उठाया है, जो वीडियो बनाकर कमाई कर रहे हैं।
  • नया नारा: पीएम ने मंच से नारा दिया- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।

Bihar Elections 2025बेगूसराय में अंधेरे मंच पर पीएम, गिरिराज सिंह ने मांगी लाइट

बेगूसराय में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री के मंच पर लाइट का उचित इंतजाम नहीं था। मंच पर अंधेरा देखकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने माइक लेकर कहा, “लाइट वाले स्टेज पर जल्दी लाइट दो।” इसी सभा में पीएम मोदी ने छठ व्रतियों को सूप भी बांटे और मशहूर गायिका शारदा सिन्हा को याद किया।

पीएम मोदी ने यहां भी मोबाइल की कीमत और डेटा की सस्ती दर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में मोबाइल बहुत महंगा था, और देश में सिर्फ 2 फैक्ट्री थीं, जबकि अब 200 से ज्यादा हैं।

भारत की सत्तारूढ़ पार्टी राज्य चुनावों में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर  निर्भर हैBihar Elections 2025महागठबंधन पर तीखा हमला : ‘अटक, लटक, झटक, पटक दल’

प्रधानमंत्री ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्हें “अटक, लटक, झटक, पटक दल” करार दिया।

  • अटक और पटक: उन्होंने कहा कि आरजेडी 2 दशक में कोई चुनाव नहीं जीती, लेकिन अपने अहंकार में अटकी है। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस को भी पटक दिया है, जो 35 साल से उनकी पिछलग्गू बनी हुई थी।
  • झटक और लटका: उन्होंने कहा कि अंधकार में आरजेडी ने जेएमएम को झटक दिया, वीआईपी को फटका दिया और लेफ्ट के दलों को लटका दिया।
  • जंगलराज की याद: पीएम ने जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि हत्या, रंगदारी, लूट और धमकी के उस दौर ने बिहार की फैक्ट्रियों पर ताले लगवा दिए, जिससे बेगूसराय-बरौनी एक दशक पीछे चले गए। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने बिहार को पलायन का सबसे बड़ा दंश दिया।

बिहार में पीएम मोदी: खुली छत वाली गाड़ी में दिखे मोदीBihar Elections 2025PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

  1. जमानती घोटाला: हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में जमानत पर चल रहे आरजेडी और कांग्रेस के लोग अब ‘जननायक’ की उपाधि चोरी में जुटे हैं।
  2. संविधान पर गुमराह: एनडीए ने कर्पूरी ठाकुर के दिखाए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय को आधार बनाया। संविधान लेकर गुमराह करने वाले दलों ने डॉक्टर की पढ़ाई के लिए पिछड़ों और गरीबों को आरक्षण नहीं दिया था, जो एनडीए सरकार ने दिया।
  3. जंगलराज की वापसी: राजद-कांग्रेस ऐसे लोगों को चुनाव लड़वा रहे हैं, जिससे साबित होता है कि वे पुराने दिन वापस लाना चाहते हैं, अभी से छर्रा, दोनाली की धमकी देने लगे हैं।
  4. महिला और युवा फोकस: महिलाओं का जीवन सरल बनाना और नौजवानों का सुनहरा भविष्य एनडीए की प्राथमिकता है।
  5. कार्यकर्ताओं को टिप्स: एनडीए कार्यकर्ताओं को हरियाणा की तरह एकजुट होकर हर बूथ पर काम करना है।
  6. उत्तर-दक्षिण बिहार: राजद-कांग्रेस की सोच ने दशकों तक बिहार को उत्तर और दक्षिण बिहार में बांटे रखा, जबकि एनडीए सरकार ने गंगा जी पर पुल बनवाकर कनेक्टिविटी पर बल दिया।
  7. बदले की राजनीति: पीएम ने कहा कि 2005 में जब नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए का सुशासन शुरू हुआ, तो केंद्र में बैठी कांग्रेस-राजद की सरकार ने बिहार की परेशानी बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
  8. सुशासन से समृद्धि: पीएम ने कहा कि हमने जंगलराज को सुशासन में बदला, अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है।
  9. जीत का रिकॉर्ड: “आपका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है।”
  10. कांग्रेस पिछलग्गू: कांग्रेस दो दशक से आरजेडी की पिछलग्गू बनी हुई है।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here