MP News : टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के जवाहर चौराहे पर एक मामूली सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक जनपद सदस्य ने ठेकेदार के सिर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक की बट से हमला कर दिया। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया।
दरअसल, यह पूरी घटना टीकमगढ़ शहर के जवाहर चौराहे के पास हुई। रौरैया मोहल्ला निवासी अनिल उर्फ बॉबी रावत अपने दोस्तों के साथ चौराहे के पास खड़े थे। इसी दौरान, जनपद सदस्य इम्तियाज अली (जनपद पंचायत, टीकमगढ़) वहाँ से निकले।
MP News : बताया जाता है कि साइड देने या लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान, जनपद सदस्य इम्तियाज अली ने अचानक अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और आवेश में आकर उसकी बट से ठेकेदार अनिल उर्फ बॉबी रावत के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले से अनिल रावत घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपी जनपद सदस्य इम्तियाज अली और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
MP News : कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।











