Wednesday, April 1, 2026
27.5 C
Raipur

MP Top 5 Big News : भोपाल रेल मंडल ने छठ पर्व के लिए किया स्पेशल ट्रेन का ऐलान, समेत 5 बड़ी खबरें…

MP Top 5 Big News : भोपाल | भोपाल और मध्य प्रदेश में इस समय यात्रियों, नागरिकों और प्रशासनिक तंत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। छठ पर्व के लिए रेलवे ने रानी कमलापति और हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जिससे त्योहार में यात्रा आसान होगी।

MP Top 5 Big News : नौरादेही टाइगर रिजर्व में चीतों का नया निवास बन रहा है, जिससे वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी। पुलिस बल की कमी और थानों की कम संख्या सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में चुनौतियाँ बढ़ा रही हैं। मौसम में बदलाव के कारण कई जिलों में बारिश की संभावना है और राजधानी के 19 कॉलोनियों में मेंटेनेंस के चलते बिजली कटौती की जाएगी, जो आम जीवन को प्रभावित करेगी।

READ MORE : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बस्तर समेत दक्षिणी इलाकों में 5 दिन बारिश के आसार…

1. भोपाल रेल मंडल ने छठ पर्व के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान
भोपाल। छठ पर्व के मद्देनज़र भोपाल रेल मंडल ने खास तैयारियां की हैं। रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन और हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रानी कमलापति से सुबह 7:30 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 9:30 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 10:50 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन के स्टॉपेज विदिशा, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा में होंगे।

2. नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिलेगा MP का नया चीतों का घर
भोपाल। केंद्र सरकार ने नौरादेही टाइगर रिजर्व में चीतों की नई बसेरा योजना को मंजूरी दे दी है। राजस्थान और गुजरात नहीं जाएंगे अब ये चीतों के नए निवास होंगे। एनटीसीए ने सेंट्रल कैम्पा फंड से चार करोड़ रुपए जारी किए हैं। 2026 में दक्षिण अफ्रीका से चीतों की नई खेप आएगी, और सागर व दमोह में चार क्वारंटाइन बीमा और एक सॉफ्ट रिलीज बीमा तैयार किया जाएगा।

READ MORE : krtrim baarish : दिल्ली में प्रदूषण से राहत के लिए क्लाउड सीडिंग, विमान से होगा कृत्रिम बारिश का प्रयोग

3. MP में पुलिस बल की कमी : 873 लोगों पर एक पुलिसकर्मी
भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस बल की भारी कमी का मामला गंभीर हो गया है। प्रदेश में 1.25 लाख पुलिस पदों में से 25 हजार खाली हैं। मुख्यमंत्री ने अगले 3 साल में 22,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती का लक्ष्य रखा है। 2028 में सिंहस्थ उज्जैन के लिए 60 हजार पुलिसकर्मियों की आवश्यकता होगी, लेकिन भर्ती की रफ्तार धीमी होने से अपराध नियंत्रण और जांच प्रभावित हो रही है।

4. मध्य प्रदेश के 19 जिलों में बारिश के आसार
भोपाल। हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, कटनी, सिवनी, इंदौर समेत कई जिलों में अगले दिनों हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बने बारिश के सिस्टम के कारण तापमान में गिरावट आएगी। जबलपुर, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में अगले चार दिन बादल छटने के बाद मौसम ठंडा होगा।

5. राजधानी की 19 कॉलोनियों में आज बिजली कटौती
भोपाल। शहर के कई इलाकों में लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रजत नगर, दानिश नगर, निखिल होम, पीएच एलएल, कुंजन नगर, केंद्रीय विद्यालय नं. 3, ज्योति नगर, ई कृष्णा एन्क्लेव समेत कई कॉलोनियों में बिजली नहीं रहेगी। शांग्रीला, सेंचुरी डीलक्स, निखिल निरुपम रॉयल और रोहित नगर फेस-3 में भी शटडाउन लागू रहेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories