Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Dahej Utpeedan : हेड कांस्टेबल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी से...

Dahej Utpeedan : हेड कांस्टेबल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी से मारपीट का मामला दर्ज

0
118

Dahej Utpeedan : रीवा। रीवा जोन के डीआईजी कार्यालय में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर बिछिया थाने में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रधान आरक्षक पर पत्नी के साथ विंध्याचल पुलिस कॉलोनी स्थित आवास पर दहेज को लेकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है।

मारपीट और चीख-पुकार: जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक राजीव बर्मन ने अपनी पत्नी सावित्री बर्मन के साथ दहेज उत्पीड़न को लेकर जमकर मारपीट की। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों के परिवारों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उनकी जान बचाई।

Read More : Justice Yashwant Verma : जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच तेज – लोकसभा अध्यक्ष ने नियुक्त किया नया सलाहकार वकील

दिवाली से पहले की घटना: पीड़िता सावित्री बर्मन ने बताया कि दिवाली से एक दिन पहले उन्होंने अपने पति से पूजा का सामान लाने को कहा, जिस पर पति ने उनका मोबाइल छीन लिया और अपनी मां के साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद चोरी-छुपे उनकी दवा-पट्टी कराई गई और फिर उन्हें कमरे में बंद कर पति अपनी मां के साथ सतना चला गया। इस दौरान उसने पीड़िता का फोन घर पर ही छोड़ दिया।

पिता को बुलाकर दर्ज कराई शिकायत: सावित्री बर्मन ने बताया कि पति के जाने के बाद उन्होंने घर पर छूटे फोन का इस्तेमाल कर अपने पिता को रीवा बुलाया और उसके बाद बिछिया थाने पहुंचकर पति राजीव बर्मन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।

Read More : Gadha mela : फिल्मी अंदाज़ में सजा गधों का मेला: ‘शाहरुख’ से लेकर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ तक, जानें किसने तोड़ा रिकॉर्ड?

Dahej Utpeedan  पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, विभागीय जांच के आदेश : मामले पर जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक राजीव बर्मन के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकतानुसार धाराओं में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही, आरोपी प्रधान आरक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here