Monday, April 6, 2026
28.5 C
Raipur

Bhai Dooj 2025 : जानें भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि….

Bhai Dooj 2025 : रायपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज (या यम द्वितीया) दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व का अंतिम दिन होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह पर्व 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें तिलक लगाती हैं और भोजन कराती हैं।

Bhai Dooj 2025 : भाई दूज तिलक के शुभ मुहूर्त (23 अक्टूबर 2025): भाई दूज के दिन तिलक के लिए दोपहर का मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है।

READ MORE : Bihar Chunav के बीच लालू परिवार पर सीबीआई का शिकंजा, IRCTC घोटाले में 27 अक्टूबर से शुरू होगी गवाहों की पेशी…

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक
  • अमृत काल (शाम): शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 8 बजकर 45 मिनट तक

बहनें अपनी सुविधा और समयानुसार इन शुभ मुहूर्तों में भाई का तिलक कर सकती हैं।

भाई दूज की सही पूजा विधि: इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भाई-बहन दोनों को यमराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

  1. तैयारी: बहनें सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। एक थाली में रोली/कुमकुम, अक्षत, मिठाई, सूखा नारियल, पान, सुपारी, कलावा और दीपक रखें।
  2. चौक: घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में आटे या चावल से चौक बनाएं।
  3. तिलक: भाई को स्वच्छ आसन पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बिठाएं और उनके सिर पर रुमाल रखें। सबसे पहले भगवान गणेश और यम देव का ध्यान करें।

READ MORE : Govardhan Puja 2025 : आज दो शुभ योगों में करें श्रीकृष्ण की आराधना, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

  1. विधि: बहनें भाई के माथे पर विधिपूर्वक रोली और अक्षत का तिलक लगाएं। इसके बाद उनके हाथ में कलावा या रक्षा सूत्र बांधें, दीपक से आरती उतारें और मिठाई खिलाएं, साथ ही पान और सुपारी भेंट करें।
  2. भोजन: परंपरा के अनुसार, बहनें अपने हाथों से भाई को भोजन कराती हैं।
  3. संकल्प: तिलक के बाद भाई, बहन को उपहार देते हैं और जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हैं, जबकि बहनें भाई के दीर्घायु और सफल जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं।

पर्व का महत्व: भाई दूज को ‘यम द्वितीया’ भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे। यमराज ने प्रसन्न होकर वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा और उसके हाथ का बना भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा और वह दीर्घायु प्राप्त करेगा। इस दिन यमराज और चित्रगुप्त की पूजा का भी विशेष विधान है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories