Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : शहीद ASP गिरपुंजे की पत्नी को मिली पहली-पोस्टिंग, चंद्रखुरी...

CG NEWS : शहीद ASP गिरपुंजे की पत्नी को मिली पहली-पोस्टिंग, चंद्रखुरी पुलिस अकादमी में पहली पोस्टिंग

0
167
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ के शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने अनुकंपा के आधार पर यह नियुक्ति दी है। स्नेहा गिरपुंजे को उनकी पहली पोस्टिंग चंद्रखुरी पुलिस अकादमी में दी गई है। गृह विभाग ने 17 अक्टूबर को आदेश जारी किया, जिसमें उनकी नियुक्ति के साथ 9 शर्तें भी जोड़ी गई हैं।

READ MORE: Recruitment in Education Department: शिक्षा विभाग में भर्ती: 100 पदों के लिए 1060 आवेदक, इस तारीख तक कर सकते हैं दावा आपत्ति

 

CG NEWS : आदेश मुख्यमंत्री के निर्देश और कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। यह निर्णय उन परिवारों के सम्मान में लिया गया है, जिन्होंने नक्सल हिंसा में अपने परिजनों को खोया है।

 

CG NEWS : बता दें कि 9 जून को सुकमा के कोंटा डिवीजन में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की शहादत हुई थी। वे टीम के साथ गश्त पर निकले थे, जब प्रेशर IED की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। इस विस्फोट में एसडीओपी चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला भी घायल हुए थे। जांच में पता चला कि नक्सलियों ने घटना से पहले डोंड्रा गांव के पास जेसीबी और अन्य मशीनों में आग लगाकर सुरक्षा बलों को जाल में फंसाने की योजना बनाई थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here