Wednesday, September 2, 2026
Home National Punjab NEWS : पूर्व DGP पर बेटे की हत्या का मामला, परिवार...

Punjab NEWS : पूर्व DGP पर बेटे की हत्या का मामला, परिवार में साजिश और अवैध संबंधों के गंभीर आरोप, ससुर और बहू का अफेयर?

Punjab NEWS
Punjab NEWS

Punjab NEWS : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर अपने बेटे अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। इस केस में उनकी पत्नी, बेटी और बहू को भी आरोपी बनाया गया है। 16 अक्टूबर की देर रात हरियाणा के पंचकूला स्थित घर में अकील की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी।

 

READ MORE: Rewa News: रीवा में ऑटो चालक से मारपीट कर लूटे एक हजार रुपये, थाने पहुंचा तो पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

 

Punjab NEWS : परिवार ने मौत की वजह दवाइयों की ओवरडोज बताई थी, लेकिन पड़ोसी शमशुद्दीन ने दावा किया कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे और उसकी मां रजिया सुल्ताना भी इसमें शामिल थीं। शिकायत के बाद पंचकूला एमडीसी थाना पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बहू और बेटी के खिलाफ धारा 103(1) व 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Punjab NEWS : मृतक अकील अख्तर 35 वर्ष के थे और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी मौत के बाद 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अकील ने परिवार पर उसे मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने पिता और पत्नी के अवैध संबंधों का भी जिक्र किया था।

 

Punjab NEWS : अकील की 16 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया कि उन्होंने किसी दवा का सेवन किया था और बेसुध हालत में मिलने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में हुआ और बाद में सहारनपुर के हरडा गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Punjab NEWS : मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं और उन्हें पांच वीरता पुरस्कार मिल चुके हैं। 2021 में डीजीपी पद से रिटायर होने के बाद वे कांग्रेस में सक्रिय हो गए थे और नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते थे। उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं और 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। मुस्तफा की पुत्रवधू जैनब अख्तर को चार साल पहले पंजाब वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here