Wednesday, April 22, 2026
32.1 C
Raipur

Cyber Crime : अब साइबर ठगों की कमाई का जरिया, सोशल मीडिया….यूट्यूबर्स इन्फ्लुएंसर….

Cyber Crime : छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध का दायरा अब आम नागरिकों से आगे बढ़कर सोशल मीडिया स्टार्स तक पहुंच गया है। बड़ी संख्या में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब हैकिंग गिरोहों के शिकार बन रहे हैं। उनके लाखों फॉलोवर्स वाले अकाउंट्स को निशाना बनाकर हैकर्स न सिर्फ इनका नियंत्रण ले रहे हैं, बल्कि ब्लैकमेलिंग और डार्क वेब के जरिए भारी कमाई भी कर रहे हैं।

हमले की रणनीति बेहद शातिर
साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों के अनुसार, इन ऑनलाइन क्रिएटर्स को फर्जी ब्रांड डील्स, प्रमोशन या कोलैबोरेशन के बहाने टारगेट किया जाता है। उन्हें एक लिंक या डॉक्युमेंट भेजा जाता है जिसमें छिपा होता है मैलवेयर। जैसे ही वे लिंक पर क्लिक करते हैं या फाइल डाउनलोड करते हैं, उनकी लॉगिन डिटेल्स हैकर्स के पास पहुंच जाती हैं। कई मामलों में यह पूरा प्रोसेस कुछ ही सेकंड में हो जाता है।

सरकार और पुलिस सतर्क, लेकिन जागरूकता जरूरी
हालांकि साइबर सेल और पुलिस अलर्ट पर है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यूजर्स को खुद भी जागरूक रहने की ज़रूरत है। किसी भी संदिग्ध ईमेल, फाइल या लिंक पर क्लिक करने से पहले पुष्टि करना जरूरी है। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसे सुरक्षा उपायों को अपनाना चाहिए।

नया खतरा, नई सतर्कता की मांग
छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटनाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे साफ है कि अब डिजिटल अपराधियों का फोकस बदल चुका है। ऐसे में यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और दूसरे ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स को खुद को साइबर हैकिंग से बचाने के लिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : भोपाल में लूट और धर्मांतरण केस से सनसनी! दो बड़े मामलों से मचा हड़कंप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में अपराध की...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर! रायपुर में राशन दुकानों के समय में बदलाव, नया आदेश जारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते तापमान...

रायपुर में लेंसकार्ट विवाद गरमाया! शोरूम में विरोध प्रदर्शन, सोशल मीडिया से बढ़ा मामला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : लेंसकार्ट की ‘एम्प्लॉई ग्रूमिंग पॉलिसी’...

खड़गे की P.M मोदी पर टिप्पणी से सियासी बवाल! C.M मोहन बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा...

Related Articles

Popular Categories