New Delhi : दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा खराब…

Parivesh
New Delhi

New Delhi : नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की हवा दिवाली से पहले ही बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है, जिसके चलते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

READ MORE : Tamil Nadu : मूसलाधार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर; अलर्ट जारी…

New Delhi : अक्षरधाम के पास ‘गंभीर’ श्रेणी:

सीपीसीबी के अनुसार, आज सुबह अक्षरधाम क्षेत्र के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 426 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में आता है। ‘गंभीर’ श्रेणी की हवा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाती है।

वहीं, इंडिया गेट के आसपास AQI 269 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में है।

READ MORE : Indore News : किन्नर सुसाइड प्रयास मामले में बड़ा एक्शन, तीन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित…

प्रशासन अब हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। प्रदूषण की ‘गंभीर’ स्थिति के मद्देनजर दिल्लीवासियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और स्वास्थ्य संबंधी अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *