Gwalior News : दुकान में घुसकर बाप-बेटे की बेरहमी से पिटाई, CCTV फुटेज वायरल…

Parivesh
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर, मध्य प्रदेश। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां उधार सामान देने से मना करने पर 5 से अधिक बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर बाप-बेटे की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

READ MORE : इंदौर में दीपावली पर फायर सेफ्टी का ‘मेगा प्लान, शहर में 17 फायर रेस्पॉन्स पॉइंट्स निर्धारित; निजी टैंकर भी तैयार…

Gwalior News : सरकारी मल्टी के पास हुई घटना:

जानकारी के अनुसार, यह वारदात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सरकारी मल्टी के पास हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 5 से अधिक बदमाश दुकान के अंदर घुसते हैं और दुकानदार (बाप) व उसके बेटे के साथ बर्बरता से मारपीट करते हैं।

READ MORE : CG NEWS: कृषि यंत्रीकरण पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

CCTV के आधार पर केस दर्ज:

पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित बाप-बेटे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाते हुए बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर रही है और उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *