Saturday, August 15, 2026
Home Sports IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में भारत का वनडे रिकॉर्ड कमजोर, लेकिन सीरीज...

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में भारत का वनडे रिकॉर्ड कमजोर, लेकिन सीरीज जीतकर बराबरी की कोशिश में टीम इंडिया

0
166
IND vs AUS
IND vs AUS

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिन्हें रोहित शर्मा की जगह वनडे कप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर जीत हासिल करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। आइए देखते हैं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक वनडे में कैसा रहा आमना-सामना।

 

READ MORE: Chaitanya Baghel : मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य बघेल को झटका, हाईकोर्ट ने ईडी जांच में हस्तक्षेप से किया इनकार

 

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 152 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 52 मुकाबलों में जीत मिली है। 10 मैच बेनतीजा रहे। दोनों टीमों का पिछला वनडे मुकाबला मार्च 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हुआ था, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया था।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में भारत का वनडे रिकॉर्ड काफी कमजोर रहा है। टीम इंडिया ने वहां अब तक 54 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 14 में जीत मिली है, जबकि 38 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैचों का परिणाम नहीं निकला। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार नवंबर 2020 में वनडे सीरीज खेली थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था। उस वक्त विराट कोहली टीम के कप्तान थे।

IND vs AUS: हालांकि एक आंकड़ा भारत के लिए राहत देने वाला है। भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने आठ बार बाजी मारी है। इस बार भारतीय टीम इस अंतर को बराबरी पर लाने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पिछली द्विपक्षीय वनडे सीरीज सितंबर 2023 में खेली गई थी, जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। उस सीरीज के बाद भारत वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here