Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh CG News : नक्सलियों के सरेंडर पर बैज का बड़ा सवाल, क्या...

CG News : नक्सलियों के सरेंडर पर बैज का बड़ा सवाल, क्या सभी नक्सली असली हैं?…

CG News
CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 210 नक्सलियों के सामूहिक समर्पण कार्यक्रम को लेकर पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बैज ने सवाल उठाया है कि क्या आत्मसमर्पण करने वाले ये सभी दो हजार से अधिक नक्सली “असल में नक्सली हैं क्या?”।

READ MORE : Dhanteras 2025 : कल कई शुभ योगों का संयोग, जानिए अपार समृद्धि के लिए खरीदारी के मंगलकारी मुहूर्त…

CG News : उन्होंने सरकार से इन नक्सलियों का पूरा प्रोफाइल सार्वजनिक करने की मांग की, और आरोप लगाया कि सरकार प्रोफाइल देने में विफल रही है। बैज ने दावा किया कि यह समर्पण कांग्रेस सरकार की नीतियों का परिणाम है, जिसने बस्तर में विकास कार्य पहुँचाए और 2023 तक नक्सलवाद को 40 किलोमीटर के दायरे में समेट दिया था। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि उनके कार्यकाल में ऐसा क्या विकास हुआ जो नक्सली समर्पण कर रहे हैं।

आबकारी नीति और सीएम साय पर तंज

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने शराब नीति और मुख्यमंत्री साय के राजनीतिक कद को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। आबकारी सचिव की बार और क्लब संचालकों के साथ हुई बैठक पर हमला बोलते हुए बैज ने आरोप लगाया कि सरकार शराब बिकवाने की ब्रांडिंग कर रही है और शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए सुझाव मांग रही है।

READ MORE : MP Niwari News : छात्र साहिल यादव आत्महत्या मामला, ABVP का बड़ा प्रदर्शन…4 दिन का अल्टीमेटम…

उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा शराब पर झूठा प्रचार करती थी, लेकिन अब उसने छत्तीसगढ़ में 1400 काउंटर बना दिए हैं और शराब की काली कमाई में डूब चुकी है। इसके अलावा, बिहार चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री साय का नाम शामिल न होने पर तंज कसते हुए बैज ने कहा कि वे भाजपा हाईकमान से सीएम साय का नाम जोड़ने का निवेदन करेंगे। उन्होंने गुजरात में मंत्रियों के इस्तीफे को “लूट-खसोट” की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी मंत्रिमंडल को बदलने की आवश्यकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here