Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: रायपुर में खत्म हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल: दिसंबर तक मांगे...

CG NEWS: रायपुर में खत्म हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल: दिसंबर तक मांगे न मानीं तो फिर बंद पड़ेगी राजधानी की सफाई व्यवस्था

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : राजधानी में पिछले कई दिनों से चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। सभी सफाईकर्मी शुक्रवार से अपने काम पर लौटेंगे। कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सफाई व्यवस्था संभाल रही रामकी ग्रुप कंपनी को दिसंबर 2025 तक का समय दिया है। सफाईकर्मियों का कहना है कि अगर तय समय सीमा तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे दोबारा हड़ताल पर जाएंगे।

CG NEWS: 16 अक्टूबर को कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कंपनी के दो डिपो में ताले जड़ दिए थे और सीधे दलदल सिवनी डंपिंग यार्ड पहुंचकर धरना शुरू किया था। कर्मचारियों का आरोप था कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, और कंपनी के सुपरवाइजर लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

CG NEWS: इससे पहले भी सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर चुके हैं। उस समय कंपनी प्रबंधन ने वेतन और कार्य परिस्थितियों में सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

CG NEWS: हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। कई इलाकों में कचरा नहीं उठाया गया, जिससे गलियों में बदबू और गंदगी फैल गई। रामकी ग्रुप के अधिकारियों ने कहा है कि कर्मचारियों के साथ बातचीत के बाद सफाई कार्य को फिर से सुचारू किया जा रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here