Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh CG Weather Update : तेज़ गर्मी और लू से जल्द मिलेगी राहत,...

CG Weather Update : तेज़ गर्मी और लू से जल्द मिलेगी राहत, जानें कब से होगी झमाझम बारिश…

रायपुर | CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के लोगों को तेज़ गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कल से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान की गतिविधियाँ तेज़ हो सकती हैं। खासकर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, राजनांदगांव और सरगुजा संभागों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

राजधानी रायपुर में भी बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे लू जैसे हालात बन गए थे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण मौसम में यह बदलाव होगा।

मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले मैदानों और बिजली की लाइन के आसपास जाने से बचने को कहा गया है। आगामी दो से तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here