Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : लाखों की ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, डेढ़...

CG NEWS : लाखों की ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार, उरंदाबेड़ा थाना पुलिस ने की कार्यवाही

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- ब्लॉक के उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी ग्राम राजनगर (बकावंड) मनोज बिसाई पिता स्व बैद्यराज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी डेढ़ साल से फरार चल रहा था । आरोपी द्वारा स्वयं को कलेक्टर कार्यालय कोण्डागांव में श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर शिक्षा विभाग में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थी से ₹2.50 लाख व अन्य लोगों से करीब ₹15 लाख की ठगी कर फरार हुआ था । पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन और एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में साइबर सेल की मदद से उरन्दाबेड़ा पुलिस ने आरोपी को केशकाल बस स्टेशन से घेराबंदी कर पकड़ा गया,और विधिवत् कार्यवाही के बाद 12 अक्टूबर को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।

CG NEWS : इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रोशन कौशिक , सहायक उप निरीक्षक सुरेश मरकाम , प्रदीप साहू , प्रधान आरक्षक राजेंद्र बघेल , सहदेव कुंजाम , आरक्षक ईश्वर सिंह नेताम, शंभू मंडावी , निर्मल मरकाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here