Rewa News : रीवा PK स्कूल के पास पुजारी का तांडव,चाय के ठेले को लेकर महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Sanjay Sahu

Rewa News : रीवा :रीवा से इस वक्त एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ एक मंदिर के पुजारी पर एक महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। यह पूरी घटना PK स्कूल के पास की है और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rewa News : मामला रीवा के PK स्कूल के पास का है। बताया जा रहा है कि मंदिर का एक पुजारी उस स्थान पर अपनी चाय की दुकान लगाना चाहता था। लेकिन उस जगह पर पहले से ही एक महिला अपना चाय-बिस्किट का ठेला लगाती थी, जिससे स्कूल के बच्चे सामान लेते थे।

 

 

Rewa News : कल शाम करीब चार बजे इसी स्थान को लेकर पुजारी और महिला के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुजारी ने आवेश में आकर महिला की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

Rewa News : यह पूरी घटना किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, और वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। वीडियो में पुजारी को महिला पर हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है।

Rewa News : वायरल वीडियो के बाद अमाहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और तुरंत जाँच शुरू कर दी है। अमहिया थाने में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है।

 

Rewa News : पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के आवेदनों की जाँच कर रही है। हालांकि, खुलेआम एक महिला पर हाथ उठाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा कर रहा है.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *