MP News : सीहोर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में पुलिस ने पकड़ा आरोपी

VIKASH KHALKHO

सीहोर। मंडी थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर की शाम ग्रीन वैली होटल के पास पंजाब सिंह गुर्जर पर रॉड से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजगढ़ के कुरावर निवासी हिम्मत सिंह मीणा को दबोच लिया।

Read More : CG News : फरसगांव पुलिस ने ग्राम चिन्दली में चलाया साइबर जागरूकता अभियान

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को पीड़ित शिक्षक फर्जी डी.एड. मार्कशीट की जानकारी के नाम पर ब्लैकमेल कर ₹15 लाख की मांग कर रहा था। नौकरी जाने के डर से परेशान होकर हिम्मत सिंह ने यह हमला किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और रॉड भी जब्त कर ली है।

Read More : Jaisalmer-Jodhpur Highway : जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर बस में भयंकर आग : एक दर्जन से अधिक यात्री झुलसे, वायरल हुआ हादसे का वीडियो

एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को 24 घंटे में पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। सीएसपी अभिनन्दना शर्मा, थाना प्रभारी सुनील मेहर और थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव की टीम की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की गई।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *