Saturday, August 15, 2026
Home National Jaisalmer-Jodhpur Highway : जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर बस में भयंकर आग : एक...

Jaisalmer-Jodhpur Highway : जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर बस में भयंकर आग : एक दर्जन से अधिक यात्री झुलसे, वायरल हुआ हादसे का वीडियो

0
166

जैसलमेर। मंगलवार शाम जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। आग इतनी तेज़ी से फैली कि पीछे की सीटों पर बैठे 10-12 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत राजकीय जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बस के पिछले हिस्से से उठी और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

घायलों का प्राथमिक उपचार चिकित्सालय में किया जा रहा है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

Read More : CG News : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस बस चालक और परिचालक से पूछताछ कर मामले की पुष्टि कर रही है।

इस हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे सामान्य करने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।

Share The News
Previous articleNiwari News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा में करेंगे श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन
Next articleCG News : फरसगांव पुलिस ने ग्राम चिन्दली में चलाया साइबर जागरूकता अभियान
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here