ASI Suicide : बड़ी खबर : ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाए IPS पूरन कुमार पर गंभीर आरोप, DGP की ईमानदारी की तारीफ

Sanjay Sahu
Korba Crime

ASI Suicide : हरियाणा : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस को घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला है, जिसमें मृतक ने दिवंगत IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसआई ने लिखा है कि पूरन कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त थे और जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने “भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ शहादत” दी है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

READ MORE: CG NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ASI Suicide : मृतक एएसआई उस जांच टीम का हिस्सा था, जो पूरन कुमार के गनमैन से जुड़े केस की छानबीन कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट तथा वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

ASI Suicide : इस घटना ने पहले से विवादों में घिरे IPS पूरन कुमार की मौत के मामले को और जटिल बना दिया है। पूरन कुमार की मौत के बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि विपक्षी नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले पर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। दोनों आत्महत्याओं के बीच संबंध को लेकर जांच जारी है। पुलिस मामले की हर संभावना को खंगाल रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *