CG NEWS : थाना प्रभारी पर बर्बरता का आरोप: लात मारने से फूटी शराब की बोतल, आदिवासी युवक गंभीर रूप से घायल

CG NEWS : बलौदाबाजार। कोतवाली पुलिस के नशा विरोधी अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बीती रात रिसदा रोड पर पुलिस कार्रवाई के बीच हितेश्वर भट्ट नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि युवक के कमर के नीचे के हिस्से में रखी शराब की बोतल लात लगने से फूट गई, जिससे उसे गहरी चोट आई है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

CG NEWS : इस घटना को लेकर कांग्रेस ने पुलिस पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी का चित्र लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की।

CG NEWS : पीड़ित हितेश्वर भट्ट ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे रिसदा रोड पर एक दुकान के पास सिगरेट पी रहा था और पैंट के पीछे की जेब में शराब की छोटी शीशी रखी थी। तभी थाना प्रभारी अजय झा अपनी टीम के साथ पहुंचे। लोगों में हड़कंप मच गया और सब भागने लगे। उसी दौरान थाना प्रभारी ने पीछे से लात मारी, जिससे बोतल फूट गई और कांच शरीर में धंस गया। उसके दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 14 टांके लगे।

CG NEWS : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान कुछ लोग शराब पीते मिले। उन्हें देखकर लोग भागने लगे। हितेश्वर भट्ट के पास रखी बोतल फूटने से उसे चोट आई है। जांच जारी है और शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : पीड़ित की मां रानी भट्ट ने बताया कि उसका बेटा दुकान में खड़ा था, तभी पुलिस ने आकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।

CG NEWS : जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे ने कहा कि आदिवासी युवक के साथ पुलिस ने बर्बरता की है। थाना प्रभारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि पीड़ित के कमर के नीचे के हिस्से में गहरी चोट आई है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

CG NEWS : पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना स्थल पर अक्सर शराब पीने की शिकायतें मिलती रही हैं और उसी पर कार्रवाई की जा रही थी। वहीं, थाना प्रभारी अजय झा हाल ही में 10 जून की आगजनी की घटना के बाद लगातार सक्रिय कार्रवाईयों में शामिल रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस विवादित मामले में पुलिस विभाग आगे क्या कदम उठाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories