CG Raipur : जापान के टोयोटा सिटी से महापौर मीनल चौबे को क्यों आया बुलावा…मामला बेहद दिलचस्प

CG Raipur : रायपुर : संयुक्त राष्ट्र सतत विकास कार्यालय (UNOSD) द्वारा जापान के टोयोटा सिटी में 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहे प्रतिष्ठित 2025 अंतर्राष्ट्रीय मेयर फोरम में रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे शामिल होने के लिए पहुँच चुकी हैं। यह फोरम संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UNDESA) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

READ MORE : Bihar Assembly Elections 2025 : BJP ने घोषित किए सभी 101 उम्मीदवार, 16 विधायकों के लिए चुनावी चुनौती बढ़ी

CG Raipur : सतत विकास लक्ष्यों पर होगा फोकस: UNOSD प्रमुख चुन क्युओ पार्क के आमंत्रण पर, चौबे इस तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। फोरम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और क्षेत्रीय सरकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे 2030 एजेंडा और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को शेष पाँच वर्षों में लागू करने की गति बढ़ाने के लिए नीति संवाद और ज्ञान साझा कर सकें। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सरकारों और स्थानीय निकाय प्रमुखों के प्रतिनिधि ऐसे सफल उदाहरण प्रस्तुत करेंगे जो स्थानीय स्तर पर SDG कार्यान्वयन को बढ़ावा दे सकें।

READ MORE : Banda Road Accident : बेकाबू मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंदा, चाचा समेत दो भतीजों की दर्दनाक मौत

यह फोरम स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय सरकारों के लिए एक रणनीतिक अवसर भी होगा, ताकि वे भविष्य के महत्वपूर्ण वैश्विक एजेंडों, जैसे Financing for Development 2025, को आगे बढ़ा सकें। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र इस सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले प्रतिनिधियों के राउंडट्रिप हवाई टिकट, दैनिक भत्ता (DSA) और अन्य यात्रा संबंधी खर्चों की व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुसार कर रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकालेश्वर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा उज्जैन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क।उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories