1. सनातनी से व्यवहार, त्यौहार और व्यापार की अपील
हिंदू उत्सव समिति और साधु-संत समाज ने लोगों से अपील की है कि इस दिवाली और अन्य त्यौहारों में खरीददारी केवल सनातनी लोगों से करें। मां लक्ष्मी की पूजा करने वाले से ही सामान लें—ज्वैलरी, घर की पेंटिंग या कबाड़ का काम सभी में सनातनी का ही चयन करें। उनका कहना है कि उनसे सामान न लें जो हिंदुओं को काफिर कहते हैं।
2. छठ पूजा की तैयारियां शुरू
सूर्य उपासना पर्व छठ की तैयारियां भोपाल में शुरू हो गई हैं। शहर के 52 घाटों पर पूजा की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन, मरम्मत, विद्युत, साज-सज्जा, चलित शौचालय, चेंजिंग रूम और पेयजल जैसी सुविधाओं को दुरुस्त कर रही है। छठ पर्व 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
3. दिवाली तक बदलेगी मार्केट और ट्रैफिक व्यवस्था
भोपाल के न्यू मार्केट, पुराने भोपाल और 10 नंबर मार्केट में पार्किंग और ट्रैफिक की नई व्यवस्था लागू की गई है। रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक अनलोडिंग की अनुमति होगी। त्योहारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
4. दिवाली पर सनातनी से खरीदारी को बढ़ावा
शहर के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर्स लगाए गए हैं जिनमें लिखा है—“अपना त्यौहार अपने लोगों से व्यवहार!” दीपावली की खरीदारी उन्हीं से करें जो आपकी खरीदी से त्योहार मना सकें। पोस्टर्स विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लगाए हैं।
READ MORE : Raipur News : एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने युवाओं को जीवन संघर्ष और सफलता के बताए सूत्र
5. भोपाल स्टेशन पर सुविधा केंद्र का निर्माण
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र बनाए जाने की योजना है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तर्ज पर प्लेटफॉर्म नंबर-6 के होल्डिंग एरिया को अस्थाई रूप से सुविधा केंद्र में बदला जाएगा। यह केंद्र पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित होगा और यात्रियों के बैठने व इंतजार करने की व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।











