Monday, August 24, 2026
Home Crime Durgapur MBBS Student Gang Rape : मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप मामले में...

Durgapur MBBS Student Gang Rape : मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार; परिवार को दोस्त पर भी शक….

Crime
Crime

Durgapur MBBS Student Gang Rape : दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में एक निजी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे पश्चिम बंगाल में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता (जो ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और सेकंड ईयर की छात्रा है) शुक्रवार रात लगभग 8:30 से 10 बजे के बीच अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए कॉलेज कैंपस गेट से बाहर निकली थी। यहीं 3 युवकों ने उसे रोका, मोबाइल छीना और बाल पकड़कर गेट के सामने जंगल में घसीटकर ले गए, जहां उन्होंने जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। इस दौरान छात्रा का दोस्त मौके से भाग गया, जिसने बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती है।

READ MORE : रायपुर का जीई रोड अब बनेगा नो-फ्लेक्स जोन : महापौर मीनल चौबे ने सख्ती के दिए निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई….

Durgapur MBBS Student Gang Rape : इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़िता के माता-पिता ने न्यू टाउनशिप थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी बेटी के दोस्त और उसके साथियों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने रेप के बाद उसे धमकी दी और उसका फोन वापस करने के लिए पैसे भी मांगे थे। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के दोस्त से पूछताछ की है और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।

READ MORE : Bhim Army Founder : रोहिणी घावरी का दावा : चार साल के रिश्ते में सांसद चंद्रशेखर ने किया इमोशनल और राजनीतिक ब्लैकमेल

इस घटना के बाद पीड़िता के पिता का दर्द छलका है, जिन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को अब इस शहर में आगे नहीं पढ़ाएंगे। उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए यहां भेजा था, यह कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा जघन्य कृत्य होगा। डिप्टी मजिस्ट्रेट रंजना रॉय ने पीड़िता से मुलाकात कर उसकी स्थिर हालत की पुष्टि की है और मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस दो अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है, जिनके घटना में शामिल होने का शक है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here