CG News : जिला पशु चिकित्सालय की तत्परता से बची गाय और बछड़े की जान, किया गया सफल सिजेरियन ऑपरेशन

VIKASH KHALKHO

संवाददाता – हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। जिला पशु चिकित्सा विभाग की तत्परता से शहर की एक घुमंतू गाय और उसके बछड़े की जान बचाई गई। जानकारी के अनुसार, लालबाग कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था के सामने एक गाय बीती रात से प्रसव का प्रयास कर रही थी, लेकिन कमजोरी के कारण सफल नहीं हो पा रही थी और वहीं बैठ गई थी।

सुबह संस्था की दीदी ने स्थिति की जानकारी जिला पशु चिकित्सालय को दी। सूचना मिलते ही डॉ. तरुण रामटेके टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि गाय गर्भाशय मरोड़ (Uterine Torsion) से पीड़ित थी, जिसके कारण सामान्य प्रसव संभव नहीं था। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

Read More : Bihar elections : AIMIM 32 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, किशनगंज से जारी की पहली सूची

डॉ. तरुण रामटेके के नेतृत्व में बलराज सिंह चौहान, हर्ष ठाकुर, पीयूष कश्यप और इंटर्नशिप के छात्रों ने मिलकर यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। ऑपरेशन के दौरान बछड़े को जीवित निकाला गया, जिससे गाय और उसके बछड़े दोनों की जान बचाई जा सकी।

संस्था के सदस्यों ने पशु चिकित्सालय की टीम की तत्परता और सेवा भावना की सराहना की। वहीं, डॉ. रामटेके ने कहा कि “सच्ची सेवा और समर्पण से कोई भी कठिन कार्य संभव है।”

पशु चिकित्सा विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पशु को प्रसव में कठिनाई हो, तो तुरंत जिला पशु चिकित्सालय से संपर्क करें, ताकि समय पर उचित उपचार देकर जान बचाई जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *