kanker News : खराब सड़क से नाराज ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुआ विरोध

kanker News : कांकेर। जिले में सड़क की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने पखांजूर क्षेत्र के गोण्डाहुर पीव्ही 53-54 के पास प्रदर्शन किया। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पखांजूर से राजनांदगांव और मानपुर को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल हो गई है।

 

READ MORE: Yashasvi Jaiswal : यशस्वी जायसवाल का विवादित रन आउट: अंपायर के जल्दबाजी भरे फैसले पर भड़के खिलाड़ी, मैदान पर दिखा तनाव

kanker News : गोण्डाहुर मिडिल स्कूल और पीव्ही 53-54 मिडिल स्कूल के छात्र भी ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सड़क इतनी खराब है कि स्कूल पहुंचना तक मुश्किल हो गया है, कई बार रास्ते में गिरना पड़ता है।

kanker News : सूचना मिलते ही गोण्डाहुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने जल्द सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों और बच्चों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और शांतिपूर्वक घर लौट गए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories