Saturday, September 26, 2026
Home Jharkhand Ranchi Jharkhand : चोरी से पहले जश्न…दावते मिठाई, नाचे और फिर उड़ाई...

Ranchi Jharkhand : चोरी से पहले जश्न…दावते मिठाई, नाचे और फिर उड़ाई दुकान…..हरकत CCTV में कैद…..

रांची। Ranchi Jharkhand : राजधानी रांची में एक मिठाई दुकान में चोरी का मामला सामने आया है, लेकिन इस चोरी ने पुलिस और आम लोगों को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल, दुकान में चोरी करने पहुंचे दो चोरों ने पहले मिठाइयों का लुत्फ उठाया, फिर दुकान के भीतर ही नाचने लगे और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें चोरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘चोरी विद एंटरटेनमेंट’ कहकर शेयर कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है। दुकान संचालक ने बताया कि कुछ कैश और सामान गायब है। इस अजीबोगरीब चोरी की घटना ने पुलिस की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here