Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : बेमेतरा को मिली 140 करोड़ की विकास सौगात, धान...

CG News : बेमेतरा को मिली 140 करोड़ की विकास सौगात, धान खरीदी पर बोले CM – देंगे 3100 रुपये प्रति क्विंटल

बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को 140 करोड़ 96 लाख 09 हजार रुपये से अधिक की विकास कार्यों की सौगात दी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 47 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया, जिनमें 27 भूमिपूजन कार्य और 20 लोकार्पण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमेतरा विधानसभा को विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। परिवहन, सिंचाई, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने नालंदा परिसर के निर्माण की घोषणा की, जहां भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Read More : ABC की बड़ी कार्रवाई : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के बदले हजारो की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी सनातनी भाइयों से अपील की कि वे अपनी गायों की जिम्मेदारी स्वयं लें, ताकि कोई भी गाय सड़क पर भटकती न दिखे।

धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर से प्रदेश में धान खरीदी प्रारंभ होगी और सरकार किसानों से किया गया वादा निभाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जाएगी।

नक्सलवाद पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है और बस्तर क्षेत्र में अब विकास की गंगा बहने लगी है।

Read More : CG News : सराफा कारोबारी के घर और दुकान पर EOW की रेड, दस्तावेज खंगाल रही है टीम…..

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवनाथ नदी पर मोगरा बैराज के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से 35 गांवों में पेयजल आपूर्ति और 25 गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। यह परियोजना 200 से 250 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले में छह नए बिजली सबस्टेशन स्थापित करने की भी घोषणा की।

Share The News
Previous articleABC की बड़ी कार्रवाई : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के बदले हजारो की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार…
Next articleIndore News : किन्नर पर जानलेवा हमला, 5 पर केस दर्ज….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here