Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : ग्वालियर से लापता महिला और उसके बेटे को पाकिस्तान...

Gwalior News : ग्वालियर से लापता महिला और उसके बेटे को पाकिस्तान बॉर्डर के गांव से किया बरामद

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर शहर के बहोडापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता की पाकिस्तान बॉर्डर के गांव से बरामदगी पुलिस ने की है। मामले में फिलहाल पुलिस ने कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया है और ना ही महिला ने अपने बयान में किसी तरह के यौन शोषण या उत्पीड़न की शिकायत पुलिस को बताई है। उल्लेखनीय है कि बहोडापुर थाने के पुलिसकर्मी जयराम यादव ने पंजाब पुलिस की मदद से इस महिला को बीते रोज बरामद किया था।

Gwalior News : महिला के साथ उसका 9 साल का बेटा भी था यह महिला 24 जुलाई को अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाने की कहकर घर से निकली थी , लेकिन उसके बाद महिला बेटे सहित गायब हो गई थी। 3 महीने से पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी और पुलिस के मुताबिक महिला को सोशल मीडिया के किसी दोस्त ने अपनी बातों में फुसलाया था और उसे मिलने के लिए पंजाब बुलाया था। फिलहाल महिला को सकुशल ग्वालियर ले आया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here