Monday, August 24, 2026
Home Crime CRIME NEWS : सनसनीखेज मामला, महिला के शव से युवक ने की...

CRIME NEWS : सनसनीखेज मामला, महिला के शव से युवक ने की दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक करतूत

CRIME NEWS
CRIME NEWS

CRIME NEWS : बुरहानपुर। जिले के खकनार उप स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पोस्टमार्टम के लिए रखी गई महिला के शव के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी युवक स्ट्रेचर पर रखे शव को घसीटते हुए अस्पताल के एक कोने में ले गया और वहां शर्मनाक हरकत की। यह पूरा कृत्य अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

 

CRIME NEWS : मामला करीब एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज अब सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों और आम लोगों में भारी आक्रोश है।

CRIME NEWS : जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजोरी की महिला की मौत के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए खकनार उप स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात युवक वहां पहुंचा और इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। फुटेज सामने आने के बाद खकनार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here