Indore News: क्लिनिक पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई, शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम गठित की

Indore News: इंदौर :इंदौर के खातीवाला टैंक क्षेत्र में संचालित एक विवादित क्लिनिक पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। दरअसल यह कार्रवाई दो दिन पूर्व मंजू चौहान की संदिग्ध मृत्यु के मामले में दर्ज शिकायत के बाद की गई। शिकायत में मृतका के पुत्र रोहन चौहान ने आरोप लगाया था कि क्लिनिक संचालक नोटबंदी वाणी द्वारा गलत उपचार किया गया, जिसके चलते उनकी मां की मृत्यु हो गई।

 

Indore News: शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम गठित की थी। बुधवार को ड्रग कंट्रोलर योगेश गुप्ता, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिव्यानी अहरवाल तथा जूनी इंदौर थाना पुलिस की मौजूदगी में मौके पर जांच की गई। टीम ने क्लिनिक से विभिन्न दवाओं के सैंपल लिए और दस्तावेजों की जांच की। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि क्लिनिक संचालक के पास आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता और पंजीयन प्रमाणपत्र संदिग्ध हैं।

Indore News: डॉ. ज्ञान पंजवानी ने बताया कि क्लिनिक में उपचार से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दवाओं की रिपोर्ट निगेटिव पाई जाती है या उपचार में कोई गंभीर लापरवाही सिद्ध होती है, तो संबंधित क्लिनिक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। जांच टीम ने फिलहाल क्लिनिक को सील कर आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories