HomeSportsteam india : शुभमन गिल की कप्तानी पर द्रविड़ की 4 साल...

team india : शुभमन गिल की कप्तानी पर द्रविड़ की 4 साल पुरानी भविष्यवाणी, टीम सेलेक्टर का बड़ा खुलासा

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

team india : नई दिल्ली :टीम इंडिया की वनडे कप्तानी अब रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल को सौंप दी गई है। 25 वर्षीय गिल को आगामी वनडे वर्ल्ड कप से दो साल पहले ही यह जिम्मेदारी मिल गई है। वह अब टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में कप्तानी संभालेंगे, जबकि टी20 में वे सूर्यकुमार यादव के डिप्टी की भूमिका निभाएंगे। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि शुभमन गिल की लीडरशिप क्वालिटी की पहचान चार साल पहले ही राहुल द्रविड़ ने कर ली थी।

 

 

READ MORE: Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव सुरक्षा : केंद्र से 1,80,000 अर्धसैनिक बलों की मांग, 1,20,000 जवान हो सकते हैं तैनात

 

team india : आरपी सिंह का बड़ा खुलासा

team india : पूर्व तेज गेंदबाज और चयनकर्ता आरपी सिंह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि राहुल द्रविड़ ने 2020-21 के दौरान ही गिल को भविष्य का ऑल-फॉर्मेट कप्तान मान लिया था, जब वह अभी टीम के स्थायी सदस्य भी नहीं थे।

team india : आरपी सिंह ने बताया, “हम उस वक्त बातचीत कर रहे थे, जब राहुल भाई हेड कोच नहीं बने थे। हमारी चर्चा हो रही थी कि अगला तेज गेंदबाज या स्पिनर कौन हो सकता है। उसी दौरान मैंने पूछा कि अगला कप्तान कौन हो सकता है — कोहली, रोहित, हार्दिक या सूर्यकुमार? तब राहुल भाई ने सीधा जवाब दिया, ‘शुभमन गिल।'”

team india : उन्होंने आगे कहा, “मैंने उनसे कहा था कि वह अभी तीनों फॉर्मेट नहीं खेल रहे हैं। लेकिन राहुल भाई ने साफ कहा – उसमें जबरदस्त क्षमता है। एक दिन वह जरूर भारत का कप्तान बनेगा और लंबे समय तक टीम की अगुवाई करेगा।”

team india : अंडर-19 से टीम इंडिया तक का सफर

team india : शुभमन गिल 2018 की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे, जिसकी कप्तानी पृथ्वी शॉ और कोचिंग राहुल द्रविड़ ने की थी। उस टूर्नामेंट में गिल भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे थे।

team india : 2019 में उन्होंने वनडे डेब्यू किया, इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टेस्ट में कदम रखा और 2023 में टी20 टीम में भी शामिल हो गए। शुरुआत में गिल ने टेस्ट टीम में खुद को स्थापित किया और बाद में सीमित ओवरों में भी अपनी जगह पक्की की।

team india : नए युग की शुरुआत

team india : गौतम गंभीर की अगुवाई में टीम मैनेजमेंट ने गिल की कप्तानी पर भरोसा जताया है। IPL 2025 के दौरान जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, तब गिल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ कराई और एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 700 से अधिक रन बनाकर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की। शुभमन गिल की यह नई भूमिका टीम इंडिया के भविष्य की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here