Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal News : ओबीसी महासभा ने 27% आरक्षण और अटकी नियुक्तियों के...

Bhopal News : ओबीसी महासभा ने 27% आरक्षण और अटकी नियुक्तियों के लिए किया प्रदर्शन……

भोपाल: Bhopal News : मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और सरकारी नौकरियों में 13 प्रतिशत होल्ड परिणामों पर नियुक्तियां करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने रविवार को राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया। महासभा के आह्वान पर प्रदेशभर से ओबीसी समुदाय के युवा भारी संख्या में रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए और धरना दिया।

प्रदर्शनकारी राज्य सरकार से ओबीसी के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही, सरकारी विभागों में 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर अटकी नियुक्तियों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। अभ्यर्थियों का कहना था कि इन पदों पर नियुक्तियां लंबे समय से लंबित हैं, जिससे ओबीसी समुदाय के युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की थी, लेकिन बाद में यह मामला अदालतों में उलझ गया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन राज्य में 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर नियुक्तियां अब भी अटकी हुई हैं। इसी को लेकर ओबीसी अभ्यर्थी लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं। रविवार को रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार को अपनी मांगों पर ध्यान देने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ओबीसी युवाओं ने हिस्सा लिया और अपनी मांगों को बुलंद किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here