Singrauli : जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली : जिले में पदभार संभालते ही कलेक्टर गौरव बैनल एक्शन मोड में दिखाई दिए। सोमवार को उन्होंने जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी लचर पाई गई, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के आदेश दिए।

Read More : CG News : राजनांदगांव: नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्दर यादव ने कार्यभार ग्रहण किया

कलेक्टर का यह औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कर्मचारियों को जवाबदेह बनाने के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है। इससे अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *