Wednesday, May 20, 2026
35.1 C
Raipur

जयपुर SMS अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग, 6 मरीजों की मौत…..सीएम भजनलाल ने लिया जायजा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में देर रात एक भयावह हादसा हुआ। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वार्ड में भर्ती छह गंभीर मरीजों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों, नर्सों और दमकलकर्मियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।

READ MORE : Aaj Ka Rashifal 6 October 2025 : सिंह-मकर को मिलेगा भाग्य का साथ, कन्या-वृश्चिक रहें सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात ही अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया और मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। सीएम ने अधिकारियों को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए और आग की वजहों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर तैनात किया गया है।

अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी अनुराग धाकड़ ने बताया कि हादसे में छह मरीजों की मौत हो गई है, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि “हमारे अधिकांश मरीज पहले से गंभीर स्थिति में थे। आग से उठे जहरीले धुएं ने उनकी हालत और बिगाड़ दी। बाकी मरीजों को निचली मंजिल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।”

READ MORE : Mahakal Shringar Aarti Live : चांदी के गहनों और गुलाब की महक में रमे भोलेनाथ, उज्जैन में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 24 में से अधिकांश मरीजों को बचा लिया गया है। सरकार ने घायलों के समुचित इलाज और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, अस्पताल परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम और इलेक्ट्रिकल वायरिंग की जांच जारी है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Latest YouTube Shorts

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories