HomeChhattisgarhCG News : फरसगांव में बिजली महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का...

CG News : फरसगांव में बिजली महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, जनहित में फैसले की मांग

Date:

Related stories

फरसगांव: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर फरसगांव ब्लॉक युवा कांग्रेस ने बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी और ‘बिजली बिल हाफ’ योजना को बंद किए जाने के विरोध में 03 अक्टूबर, शुक्रवार को बड़ेडोंगर सब स्टेशन का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ललित सलाम ने किया।

ललित सलाम ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है और बिजली बिल में बढ़ोतरी के माध्यम से जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली बिल वापस नहीं लिया जाता या कम नहीं किया जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Read More : शाह के दौरे पर बैज का तंज : डैमेज कंट्रोल के लिए रायपुर रुकेंगे गृहमंत्री, नक्सल समर्पण को बताया इवेंट…

प्रदर्शन में फरसगांव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय लांगड़े, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भारती पांडे, कार्यक्रम प्रभारी शिवलाल मंडावी, जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग, जपं सदस्य विक्की दास सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि यदि जनता के हित में निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

Read More : CG News : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका ने किया सफाई कर्मचारियों को सम्मानित

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में लखन राणा, उमाशंकर देहारी, सोमनाथ पोटाई, तेज मंडावी, रानू देवांगन, प्रेम मंडावी, दुलु मंडावी, बीरसिंह नाग, योगेश वड्डे, हुकुम सेट्ठी, संदीप पांडे, अजय मंडावी, सोहन कूदराम, दुकारु नेताम, दुलामसिंह नाग, सुकालू नेताम, जनक नेताम, शिव पांडे, मोहन पांडे, सनउ नाग, जीवन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

“जब तक जनता के हित में निर्णय नहीं लिया जाता, विरोध जारी रहेगा।”ललित सलाम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here