CG News : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका ने किया सफाई कर्मचारियों को सम्मानित

VIKASH KHALKHO

फकरे आलम खान/बचेली: नगर पालिका बड़े बचेली में राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र भेंट कर उनकी सेवाओं को नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल ने की। वक्ताओं ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा और स्वच्छता का प्रतीक रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में स्वच्छता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाया जाए।

इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, पार्षद धन सिंह नाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और इंजीनियर उपस्थित रहे।

सफाई कर्मचारियों की सराहना:
कार्यक्रम के अंत में सफाई कर्मचारियों को समाज का वास्तविक आधार स्तंभ बताते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की गई। उपस्थित नागरिकों ने भी स्वच्छता और सेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

“स्वच्छता और सेवा ही हमारे समाज की सच्ची शक्ति है। हम सभी को इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए।” – राजू जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *