Monday, September 21, 2026
Home Entertainment AI Actress : आ गई टिली नॉरवुड : दुनिया की पहली AI...

AI Actress : आ गई टिली नॉरवुड : दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस हॉलीवुड में मचाएगी तहलका….

AI Actress
AI Actress

AI Actress : हॉलीवुड। मनोरंजन जगत में अब तक की सबसे बड़ी और अटपटी खबर सामने आई है। लाखों इंसानी एक्टर्स के बीच अब दुनिया की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्ट्रेस ‘टिली नॉरवुड’ (Tilly Wood) दस्तक देने जा रही है। एआई अवतार होने के बावजूद, उसकी अदाएं और हाव-भाव ऐसे हैं कि देखने वाले कह रहे हैं, “यह तो नकली लग ही नहीं रही।”

READ MORE : Katni News : दशहरा जुलूस में ग्रामीणों ने पकड़ी शराब ठेकेदार की गाड़ी : शुष्क दिवस पर धड़ल्ले से हो रही थी सप्लाई…

AI Actress : टिली नॉरवुड को हाल ही में ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रमोट किया गया, जिसके बाद हॉलीवुड में एआई के इस्तेमाल को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है और कलाकारों ने तीखा विरोध जताना शुरू कर दिया है।

कौन है टिली नॉरवुड और कौन कर रहा है लॉन्च?

टिली नॉरवुड को लंदन स्थित पार्टिकल-6 स्टूडियो की नई कंपनी जिकोइया (Xicoia) ने तैयार किया है। पार्टिकल-6 खुद को दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टैलेंट स्टूडियो बताता है।

दावा: कंपनी का कहना है कि टिली को हॉलीवुड की पहली एआई एक्ट्रेस के रूप में लॉन्च किया जाएगा।

प्रमोशन: ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल में पार्टिकल-6 स्टूडियो की फाउंडर एलीन वान डेर वेल्डेन ने घोषणा की कि एक प्रतिष्ठित टैलेंट एजेंसी ने टिली को अपना क्लाइंट बना लिया है और वह जल्द ही एक फिल्म साइन करने वाली है।

READ MORE : Rewa News : प्राचीन देवी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इंस्टाग्राम पर 33 हज़ार फॉलोअर्स, ‘सोने से पहले की सेल्फी’ भी

इंसानी एक्टर्स की तरह टिली नॉरवुड का भी अपना आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट है। इस अकाउंट पर उसने कॉफी पीते हुए, शॉपिंग करते हुए और प्रोजेक्ट की तैयारी करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। अपनी ‘अदाओं’ के दम पर उसने अभी तक 33 हज़ार फॉलोअर्स जुटा लिए हैं। एक पोस्ट में टिली ने यह भी बताया है कि उसने कुछ स्क्रीन टेस्ट शूट किए हैं।

हॉलीवुड एक्टर्स ने शुरू किया प्रदर्शन

टिली नॉरवुड के लॉन्च के ऐलान के बाद हॉलीवुड के कलाकारों ने एआई एक्ट्रेस के खिलाफ विरोध जताना शुरू कर दिया है।

मेलिसा बैरेरा (“इन द हाइट्स” फेम) ने इसे गलत बताया और उस टैलेंट एजेंसी का बहिष्कार करने की मांग की, जिसने टिली को क्लाइंट बनाया है।

नताशा लियोन (“रशियन डॉल” फेम) ने इस कदम को गुमराह और परेशान करने वाला बताया।

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड का कड़ा बयान

हॉलीवुड के सबसे बड़े संगठनों में से एक, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (SAG-AFTRA) ने आधिकारिक बयान जारी कर इस पर आपत्ति जताई है:

“रचनात्मकता इंसान-केंद्रित है और उसे वैसा ही रहना चाहिए। टिली नॉरवुड सिर्फ एक एआई अवतार है, जिसे बिना पेशेवर कलाकारों की अनुमति के बनाया गया है। न तो इसके पास जीवन का अनुभव है और न ही दर्शकों को इसकी फिल्में देखने में कोई दिलचस्पी होगी।”

गौरतलब है कि हॉलीवुड फिल्मों में पहले भी एआई तकनीकों का इस्तेमाल हो चुका है, लेकिन एक पूर्ण एआई एक्ट्रेस को लॉन्च करने का यह पहला प्रयास है, जिस पर फिल्म जगत दो खेमों में बंट गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here