Gandhi Jayanti 2025 : पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर…राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि….

0
119
Gandhi Jayanti 2025
Gandhi Jayanti 2025

Gandhi Jayanti 2025 : नई दिल्ली। आज पूरे देश में महात्मा गांधी जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। वे सत्य, अहिंसा और सादगी के प्रतीक माने जाते हैं और उनके विचार आज भी भारत और विश्वभर में प्रेरणा का स्रोत हैं।

READ MORE : Horoscope Today 2 October 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल…

Gandhi Jayanti 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह दिल्ली के राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गांधीजी के असाधारण जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि गांधी ने दिखाया कि साहस, सत्य और सादगी के रास्ते ही समाज और राष्ट्र में स्थायी परिवर्तन ला सकते हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी गांधी जी को याद करते हुए लिखा कि, “गांधी जयंती प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने का अनिवार्य साधन माना। हम उनके मार्ग पर चलकर एक विकसित भारत के निर्माण में अग्रसर हैं।”

READ MORE : Jabalpur News : जबलपुर में ऐतिहासिक दशहरा उत्सव: रावण और मेघनाथ का हुआ भव्य दहन, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवा और बच्चे गांधीजी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रभक्ति के संदेश को याद कर उनके जीवन से प्रेरणा ले रहे हैं।

गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न राज्य सरकारों ने सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य प्रमुख शहरों में राष्ट्रपति और राज्यपाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here