Bhind Sunder Nagar : भिंड, सुंदर नगर : आज सुबह सुंदर नगर में दो दुर्गा समितियों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। ज्ञान मिष्ठान भंडार वाली दुर्गा समिति के कुछ शरारती तत्व हथियारों (रॉड, तलवार, चाकू और डंडे) से लैस होकर प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित दूसरे दुर्गा पंडाल पर अचानक हमला कर दिया।
Bhind Sunder Nagar : हमले के दौरान, भंडारे की तैयारी में लगे आयोजकों के सामान को नष्ट किया गया और गाली-गलौज करते हुए पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैलाया गया। स्थानीय निवासियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हथियार लहराते हुए आरोपी मौके से भाग निकले।
घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस झड़प ने क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।













