Durg Crime : इज्जत की खातिर कत्ल! मां के इश्क पर बरसी बेटों की हैवानियत, लिव-इन पार्टनर को फावड़े से काट डाला

Sanjay Sahu
CG News

Durg Crime : दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के लिव-इन पार्टनर की उसके ही बेटों ने हत्या कर दी। यह वारदात नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा वार्ड क्रमांक-3 में हुई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से विवाद के चलते कुछ समय से अलग रह रही थी और अहिवारा में बलविंदर नामक युवक के साथ बिना शादी के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

 

READ MORE: Dussehra 2025 : कल मनेगा दशहरा : न भद्रा का साया, न पंचक का भय; जानें रावण दहन का महाशुभ मुहूर्त और पूजन का समय….

 

Durg Crime : महिला के इस संबंध से उसके बेटे नाराज़ थे और अक्सर बलविंदर से उनका विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी ऐसा ही हुआ। दोनों बेटे घर पहुंचे और बलविंदर से कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बेटों ने फावड़े से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Durg Crime : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपित बेटों को हिरासत में ले लिया। मृतक बलविंदर उर्फ बंटी के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसे बुधवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *