नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों का ऐलान किया है। इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 100 आधार अंकों की कटौती की थी।
वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, पीपीएफ (PPF), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और अन्य लोकप्रिय योजनाओं की दरें जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में लागू दरों के समान रहेंगी।
Read More : MP News : अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, महिलाओं को आत्मरक्षा का संदेश
प्रमुख योजनाओं पर ब्याज दरें:
- PPF: 7.1%
- SCSS: 8.2%
- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): 8.2%
- एनएससी (NSC): 7.7%
- किसान विकास पत्र (KVP): 7.5%
- डाकघर MIS: 7.4%
- 1-वर्षीय सावधि जमा: 6.9%
- 2-वर्षीय एफडी: 7.0%
- 3-वर्षीय एफडी: 7.1%
- 5-वर्षीय एफडी: 7.5%
- 5-वर्षीय आवर्ती जमा: 6.7%
Read More : MP News : अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, महिलाओं को आत्मरक्षा का संदेश
सरकार हर तिमाही इन दरों की समीक्षा करती है और निवेशकों को उसी अनुसार ब्याज प्रदान किया जाता है। इस बार भी दरों को स्थिर रखने का फैसला त्योहारों के मौसम में उपभोक्ता धारणा बनाए रखने के लिए मददगार माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि लघु बचत योजनाएं भारत में जोखिम-रहित निवेश के विकल्प के रूप में महत्वपूर्ण हैं और भविष्य में ब्याज दरों में संशोधन महंगाई, RBI की मॉनिटरी पॉलिसी और सरकारी राजस्व पर निर्भर करेगा।













